मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 58वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 20 – 21 अगस्त को तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बालक व बालिका समूह के 14, 16, 18 व 20 वर्ष आयु समूह में की जायेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आगामी राष्ट्रीय खेल हेतु मध्य प्रदेश के एथलेटिक्स टीम का चयन भी किया जाएगा। यह जानकारी मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अर्जुनन मुरलीधर ने प्रदान किया।
58वां मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 अगस्त से
