राष्ट्रिय खेल में मध्य प्रदेश के एथलीटों की स्वर्णिम शुरुआत

राष्ट्रिय खेल गुजरात 2022 में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने पदकीय शुरुआत की है जिसमे सपना बर्मन ने हाई जंप महिला में 1.83 मीटर के साथ नए मीट रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता वहीँ पुरुष वर्ग में अर्जुन वास्कले भी 3:42.31 से के साथ नए मीट रिकार्ड बनाते हुए और महिला वर्ग में दीक्षा ने 1500 मी दौड़ में 4:20.94 से के साथ तीसरे स्थान पर रह कर कांस्य पदक जीता है। अर्जुन व दीक्षा के प्रशिक्षक एस के प्रसाद हैं । 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक रवि कुमार गुप्ता (आई.पी.एस.), बी एस यादव (संयुक्त संचालक), विकास खराडकर (सहायक संचालक), मध्य प्रदेश के मुख्य दल प्रबंधक जोस चाको ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी साथ ही मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर,अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वरिंदर सिंह, तकनिकी समीति के अध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, सुनील शुक्ल, अजीत पाल गिल,  सदस्य (प्रचार व प्रसार समिति) विष्णु कान्त सहाय, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही मुमताज खान पदक वितरण समारोह के अतिथि भी थे।