यूथ खेलो इंडिया के एथलेटिक्स के पहले दिन 2 स्वर्ण 2 रजत व 1 कांस्य से हुआ मध्य प्रदेश की शुरुआत

ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में  यूथ खेलो इंडिया के एथलेटिक्स के पहले दिन की शुरुआत दो पदकों के साथ हुए साथ ही दिन का अंत भी दो पदकों के साथ हुआ। आज के पहले इवेंट बालक 1500 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक अर्जुन वास्कले ने 3:51.57 के साथ जीता वही रजत पदक भी प्रदेश के ही रीतेश ओहरे ने 3:52.26 के साथ जीता भाला फेंक बालक वर्ग में प्रदेश के विवेक कुमार ने 70.73 मी से स्वर्ण व् हिमांशु मिश्रा ने 69.28 मी के साथ रजत पदक जीता और आज के अंतिम इवेंट पोलवाल्ट में संदीप कुमार ने 4.30 मी कूद कर कांस्य पदक जीता। उल्लेखनीय है की 20 वें राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्जुन वास्कले ने अगले माह कोलंबिया में आयोजित होने वाले विश्व जूनियर एथलेटिक्स में भाग लेने की पात्रता हासिल किया है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सह-सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, सदस्य (प्रचार व प्रसार समिति) विष्णु कान्त सहाय के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।