एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा आवंटित 17वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वधान में आज भोपाल स्थित टीटी नगर स्टेडियम में शानदार शुरुआत हुई । आज के दूसरे इवेंट 3000 मी दौड़ में कांस्य पदक जीत कर मध्य प्रदेश ने अपनी पदकीय शुरुआत की जब की आज के अंतिम इवेंट पोल वाल्ट में मध्य प्रदेश के एथलीट बंटी नाथ ने दूसरे स्थान पर रह कर रजत पदक जीत कर दिन समाप्त किया। उल्लेखनीय है की बंटी नाथ प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते है।

उद्घाटन समारोह के मख्य अतिथि संचालक खेल एवं युवक कल्याण मध्य प्रदेश रवि कुमार गुप्ता ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान, सचिव अर्जुंन मुरलीधर, कोषाध्यक्ष वरिंदर सिंह, चेयरमैन टेक्निकल कमिटी डा राजेश मिश्रा के साथ, सतेंद्र कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा, अजीत कन्नोजिया, अमित गौतम, अनिल श्रीवास्तव, गोविंदा, मुइनुद्दीन, बदल राय, गोविन्द जाट आदि की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज खान विशेष रूप से उपस्थित थे।
3000 मी बालक वर्ग
प्रथम गौरव भास्कर भोसले, महाराष्ट्र 8:48.94
द्वितीय सुजीत टीकोडे महाराष्ट्र 8:49.44
तृतीय विनोद सिंह मध्य प्रदेश 8:51.०५
3000 मी बालिका वर्ग
प्रथम सुनीता देवी उत्तर प्रदेश 10:04.06
द्वितीय वंशिका . हरयाणा 10:11.72
तृतीय संजना सिंह हरयाणा 10:16.77
बालिका हैमर थ्रो
प्रथम साक्षी हरयाणा 46.94m
द्वितीय अन्नमारिअ टेरिन केरला 45.89m
तृतीय रमिषा मकवाना गुजरात 41.४४म
बालक शॉट पुट
प्रथम सिद्धार्थ चौधरी राजस्थान 20.22m
द्वितीय आकाश यादव उत्तर प्रदेश 19.78m
तृतीय आशुतोष दुबे उत्तर प्रदेश 18.86m &
बालिका 100 मी बाधा दौड़
प्रथम सबिता टोप्पो ओडिशा 14.१५
द्वितीय शिनय गलदस्स्या तमिलनाडु 14.६७
तृतीय एररोला प्रणति तेलंगाना 14.७२
बालक 110 मी बाधा दौड़
प्रथम संदीप विनोद गोंड महाराष्ट्र 14.00
द्वितीय नयन प्रदीप सरदे महाराष्ट्र 14.२९
तृतीय अनुज कुमार हरयाणा 14.34
बालक ट्रिपल जम्प
प्रथम कोठरी प्रणय तेलंगाना 14.83m
द्वितीय मो अट्टा साजिद हरयाणा 14.68m
तृतीय दीपक दिल्ली 14.३८म
बालिका डिसकस थ्रो
प्रथम निकिता कुमारी राजस्थान 46.07m
द्वितीय अनिशा . दिल्ली 44.44m
तृतीय अर्शदीप कौर खंगूरा पंजाब 43.95m
बालक पोल वाल्ट
प्रथम कुलदीप कुमार उत्तर प्रदेश 4.80
द्वितीय बँटी नाथ मध्य प्रदेश 4.40
तृतीय देव मीणा मध्य प्रदेश 4.30