नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने जीते पदक

साई एथलेटिक्स एकेडमी गौहाटी में चल रहे 37वे  नेशनल  जूनियर  एथलेटिक्स  चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने पुरुष 20 वर्ष आयु वर्ग के 1500 मी दौड़ में 3:50 15 के साथ प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय है की इस इवेंट का मीट रिकॉर्ड भी मध्य प्रदेश के ही सुनील डावर के नाम है। उल्लेखनीय है की सुनील डावर के प्रशिक्षक भी एस के प्रसाद रहे है जिनसे अर्जुन वास्कले प्रशिक्षण प्राप्त करते है। अर्जुन के अलावा  महिला 20 वर्ष आयु वर्ग के 1500 मी दौड़ में अक्षणा ने  4:26 39 के साथ प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता, अभय सिंह ने 400 मी का रजत पदक जीता, लता ने लम्बी कूद का कांस्य पदक जीता, पोल वाल्ट में  देव मीणा ने रजत व् बनती नाथ ने कांस्य पदक जीता। 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर,अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वरिंदर सिंह, तकनिकी समीति के अध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, मध्य प्रदेश किड्स एथलेटिक्स के प्रभारी अमित गौतम,  एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, अजीत पाल गिल, सुनील शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।