देवास ; गत दिवस सी आई एस ऍफ़ भोपाल के एथलेटिक्स ट्रैक पर मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप सम्पन्न हुई। राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में देवास रनिंग ग्रुप का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप के मेम्बर ने 32 पदक अपनी झोली में डाले ।

खिलाडिय़ों के नाम मीनाराव गोला फेंक, रजत पदक, लम्बी कूद, स्वर्ण, मोना तिवारी, 800 मी., 1500 मी. स्वर्ण, सीमा गिरी 800मी. लम्बी कूद – स्वर्ण , श्रीजा अग्रवाल, लम्बी कूद, 100मी. रजत, सीमा गोस्वामी 100, 200मी. स्वर्ण, चन्द्र शेखर तिवारी 400, 800 मी. रजत, विकास गिरी, तवा फेंक, रजत रवि अग्रवाल, विकरान्त जोशी, तवा फेक स्वर्ण, 200मी. रजत, सौरभ जैन, 200मी. सतीश जाटव, 400मी. स्वर्ण , 200मी. रजत, बालू सिंग राठौड़, 400मी. कांस्य, 5000 मी. रजत, डॉ महेन्द्र सिंग, 200 मी. रजत,डॉ. नवीन, 200 मी. कांस्य, लम्बी कूद, रजत, राबर्ट निनमा, 800 मी. कांस्य, डॉ. छगनलाल, 400 मी. रजत, राजेश बैरागी, 10,000 मी. 1500 मी. रजत, रामदास बैरागी, 10,000 मी., 1500 मी. स्वर्ण, वैद प्रकाश चौरसिया, लम्बी कूद, रजत, 100मी. कांस्य सभी खिलाडिय़ों को देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

