सौम्या तिवारी के लगातार चौथे मैच में शानदार प्रदर्शन से मध्य प्रदेश की लगातार चौथी जीत

कप्तान  सौम्या तिवारी की धैर्य पूर्ण पारी तनिष्का ठाकुर के 50 सानों की पारी  व् वैष्णवी शर्मा के 6 विकेट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत  मध्य प्रदेश की टीम अगले राउंड में क्वालीफाई करते हुए प्रवेश कर गई है। 

गुजरात  कॉलेज  क्रिकेट  ग्राउंड  ‘A’ में आज विमेंस  अंडर  19 T20 ट्रॉफी के मध्य प्रदेश के चौथे  मुकाबले  में  कप्तान  सौम्या तिवारी की धैर्य पूर्ण पारी तनिष्का ठाकुर के 50 वैष्णवी शर्मा के 6 विकेट के साथ ही मध्य प्रदेश की टीम ने सौराष्ट्र  को  88 रनों से हरा कर अगले राउंड में क्वालीफाई करते हुए प्रवेश कर गई है।  सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को  पहले बल्लेबाजी  के  लिए आमंत्रित  किया ।  मध्य प्रदेश की  सलामी जोड़ी कनिष्क ठाकुर 54 व् श्रेया दीक्षित 20  रन बना कर आउट को गई इनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी संस्कृति गुप्ता के साथ कप्तान सौम्या तिवारी ने 33 रन बना कर 20 ओवर समाप्त होने पर नाबाद रहते हुए टीम का स्कोर 127 सं पंहुचा दिया। 

सौराष्ट्र की ओर से हिरवा ने  एक विकेट लिया।  बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम 15  ओवर में मात्र 39  रन बना कर आउट हो गई।  मध्य प्रदेश की ओर से आज घातक गेंदबाजी करते हुए वैष्णवी शर्मा ने 4 ओवर में 5 रन दे कर 6 विकेट झटक लिए व् एक खिलाड़ी को सौम्य तीवारी ने रन आउट किया। धानी,संस्कृति व् श्रेया ने भी 1-1 विकेट लिए।   

इस अवसर पर भोपाल संभाग क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह, सचिव रजत मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष डा सुशिल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, शान्ति कुमार जैन, सौम्या व् श्रेया के प्रशिक्षक अरेरा अकादमी के सुरेश चैनानी, हेमंत कपूर, के अलावा सौम्या व श्रेया के विद्यालय सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल की प्राचार्य सिस्टर लिली, उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया, खेल विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी, विष्णु कांत सहाय, जितेंद्र शुक्ला, अमनदीप कौर के साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।