सौम्या के कप्तानी प्रदर्शन से मध्य प्रदेश की लगातार दूसरी जीत 

गुजरात कॉलेज  क्रिकेट  ग्राउंड  ‘A’ में आज विमेंस  अंडर  19 T20 ट्रॉफी के मध्य प्रदेश के दूसरे मुकाबले में फिर से कप्तान सौम्या तिवारी के दोहरे प्रदर्शन से  मध्य प्रदेष ने आसाम को 43 रनों से पराजित किया।  मध्य प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मध्य प्रदेश ने  श्रेया दीक्षित के  52 गेंद पर 3 चौके की मदद से 40 ओर कप्तान सौम्या के 40 गेंद पर 4 चौके व एक छक्के की मदद से 45 रन की मदद से मध्य  प्रदेश का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 129 तक पहुंचाया । 

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी आसाम  की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खो कर 86 रन ही बना सकी। 

 वही गेंदबाजी करते हुए सौम्या ने 4 ओवर में 17 रन दे कर 3 विकेट लिए वहीं  संस्कृति ने भी  3 व  ख़ुशी, धानी, वैष्णवी  व् मुस्कान ने 1-1 विकेट लिए।  

वही आसाम की और से मैनी ने 3 विकेट लिए। 

इस अवसर पर भोपाल संभाग क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह, सचिव रजत मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष डा सुशिल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, शान्ति कुमार जैन, अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल सौम्या व् श्रेया के प्रशिक्षक सुरेश चैनानी, हेमंत कपूर, के अलावा सौम्या व श्रेया के विद्यालय सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल की प्राचार्य सिस्टर लिली, उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया, खेल विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी, विष्णु कांत सहाय, जितेंद्र शुक्ला, अमनदीप कौर के साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।