गत दिवस हैप्पी वंडर क्लब इंदौर द्वारा भोपाल की उभरती हुई क्रिकेटर सौम्या तिवारी को मधुकर सोमान स्मृति प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 — 22 से सम्मानित किया गया। सौम्या को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सिंधयनि पाटनी ने महिला चयनकर्ता चित्र बाजपेई, अंडर 19 चयनकर्ता रेखा पुणेकर, अंडर 16 चयनकर्ता शुभ्रा गोयल के अलावा हैपी वंडर क्लब के अध्यक्ष सोमान व सचिव प्रभाकर दादा कुलकर्णी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि हैप्पी वंडर क्लब इंदौर ने प्रदेश को कई विक्रम अवार्डी महिला क्रिकेट खिलाडी दिया है।


Leave a Reply