मेज़बान मध्यप्रदेश की 13-0 से शानदार विजयी शुरुआत

अखिल भारतीय सिविल सर्विस हॉकी प्रतियोगिता

भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय सिविल हॉकी प्रतियोगिता में आज मेज़बान मध्यप्रदेश ने गुजरात सिविल सेवा हॉकी को 13-0 से पराजित कर शानदार आगाज किया। मध्यप्रदेश की ओर से राजू कुमार ने 3, 20, 26, 39, 58 मिनट में 5 गोल अमृत कीरों ने 6,17, 45 में 3 अब्दुल वहीद ने 25, 45 मिनट में दो कप्तान आमिर अहमद ने 37 वे मिनट में 1 फ़िरोज़ अली ने 39वे मिनट 1 तथा माजिद हुसैन ने 31 वे मिनट में 1 गोल किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम का नेतृत्व शिक्षा विभाग के आमिर अहमद कर रहें हैं। टीम के कोच रेहान खान ओर मैनैजर मुईन उद्दीन कुरेशी है।

आज के अन्य मुकाबलों में उत्तराखंड सिविल सेवा ओर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा हॉकी मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए वहीं दिल्ली सचिवालय ने उत्तर प्रदेश को 10-2 से पराजित किया दिल्ली की ओर से विशाल ने 3 गोल किए अन्य मैच में आरएसबी इन्दोर ने आरएसबी रायपुर को 8 से हराया कप्तान मोहम्मद उमर, शारीक,दीपक, निक्की कोशल,आज़म बैग, इज़हार, नवनीत, जावेद ने 1-1गोल किया।आज के आख़िरी मैच में महाराष्ट्र सिविल सेवा ने कर्नाटक सिविल सेवा हॉकी टीम को 8-0 से पराजित कर दिया।आज के मैच महिला वर्ग में मध्यप्रदेश सिविल सेवा ओर सेन्ट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली प्रात: 9 बजे पुरुष वर्ग में 10.30 हरियाणा
सचिवालय ओर ओड़िशा सचिवालय तीसरा मैच ‌महिला वर्ग में हरियाणा सचिवालय तथा दिल्ली सचिवालय के मध्य शाम को 4.30 बजे होगा।