By : Sunayan Chaturvedi
गत दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी सागर के एक गांव में गुजरे जमाने के एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी टेकचंद यादव तंग आर्थिक हालातों से परेशान हैं और एक खिलाड़ी का आत्मसम्मान उन्हें हाथ फैलाने से रोकता है।
यह खबर चारों तरफ पहुंची लेकिन जब यह खबर दादा ध्यानचंद के गृह जनपद झांसी पहुंची तो वहां के पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रेमी बेचैन हो गए और उन्होंने आपस में सलाह मशवरा और आर्थिक सहयोग के लिए राशि एकत्रित कर मध्य प्रदेश के सागर जनपद में रहने वाले टेक चंद यादव के घर पहुंच गए और वहां जाकर उन्हें दुशाला पहना और दादा ध्यानचंद की तस्वीर भेंट कर एक ओर जहां सम्मानित किया वही उनको आर्थिक राशि बिना सार्वजनिक किए उनको सौपी तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि वे समय-समय पर उनको मिलने भी आएंगे और हर संभव मदद करने का प्रयास भी करेंगे।
इस कार्य को करने वालों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर,संजीव सरावगी, डॉक्टर रोहित पांडे, अरविंद ओझा और वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र यादव थे।