सेंट थॉमस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

सेंट थॉमस कॉन्वेन्ट सीनियर सेकेन्डरी स्कूल अयोध्यानगर में दिनांक 01/11/2022 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य रेवरेन्ड फादर डॉं रेनी मुडमपल्ली ने मषाल प्रज्वलित करके स्कूल लीडर कुहू शर्मा को सौंपी, कुहू शर्मा ने स्कूल असिस्टेंट लीडर अंषिका राजगीर को, अंषिका राजगीर ने जनरल वाइस कैप्टन भूमि अग्रवाल को व भूमि अग्रवाल ने जनरल कैप्टन समृद्धि सिसोदिया को मषाल प्रदान की व समृद्धि ने खेल स्तंभ में मषाल प्रज्वलित की।

इस अवसर पर विद्यालय के चारों हाउस आइरिस, कारनेषन, टयूलिप व डॅफोडिल हाउस के विद्यार्थियों द्वारा बैंड धुन के साथ परेड का उत्तम प्रदर्षन किया गया। तत्पष्चात् प्राचार्य द्वारा कैबिनेट सदस्यों व परेड समूह के सदस्यों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ग्रहण करवाई गई व खेल प्रतियोगिता को प्रारंभ करने की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के पहले दिन चारों हाउस, आइरिस, कारनेषन, ट्यूलिप व डॅफोडिल हाउस के कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यन्त उत्साह के साथ भाग लिया।

पहली कक्षा के विद्याार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, फन दौड़, (गुब्बारे फोड़ने की प्रतियोगिता) कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता, वृक्षारोपण दौड़, टॉस्क रिले दौड, कक्षा चौथी व पॉंचवीं के विद्यार्थियों के लिए दौड़, बाधा दौड़ व रिले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छठवीं व सातवी के विद्याार्थियों ने दौड़, बाधा दौड़, 100 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में, कक्षा नवमी व दसवीं के विद्याथियों ने दौड़, 100 मीटर रिले दौड़़ व स्लो साइकिल दौड़़ प्रतियोगिता में व ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने दौड़, 100 मीटर रिले दौड़ व शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लिया।