-हाकी में मप्र की दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं, ओडिशा और झारखंड भी आगे बढ़े
-भारोत्तोलन में पुडुचेरी, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब ने जीता सोना
-मलखंभ में मप्र और महाराष्ट्र ने सोना जीता, छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवकों ने जीते 2 पदक
-तलवारबाजी में पंजाब, हरियाणा और मणिपुर को मिला सोना
भोपाल, 9 फरवरी, 2023: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-मप्र 2022 में कबड्डी का खिताब हरियाणा के नाम रहा। इंदौर में आयोजित फाइनल में हरियाणा के लड़कों ने फाइनल में दिल्ली को हराया जबकि लड़कियों ने महाराष्ट्र की चुनौती ध्वस्त की। भारोत्तोलन में हरियाणा की संजना ने 76 किग्रा कटेगरी में कई कीर्तिमानों के साथ सोना जीता। तलवारबाजी में पंजाब, मणिपुर और हरियाणा ने एक-एक सोना जीता।
सबसे पहले बात कबड्डी की। इंदौर के अभय प्रशाल इंडोर हाल में खेले गए कबड्डी के पुरुष फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को 42-25 से हराया जबकि महिला फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराया। कबड्डी में लड़कियों के वर्ग का कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश और बिहार को मिला।
इसी तरह इंदौर के बास्केटबाल एरेना में जारी भारोत्तोलन इवेट्स में लड़कियों के 71 किग्रा मुकाबले में आर. हरिनी (पुडुचेरी) चैंपियन बनीं। हरिनी ने स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 94 किग्रा कुल- 180 किग्रा के साथ सोना जीता जबकि सृष्टि यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच- 73 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 94 किग्रा, कुल- 167 किग्रा) ने रजत जीता चेल्सी (दिल्ली) (स्नैच- 70 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 95 किग्रा, कुल -165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी तरह 76 किग्रा में संजना (हरियाणा) ने स्नैच-83 किग्रा (नेशनल रिकार्ड), क्लीन एंड जर्क- 112 किग्रा (नेशनल रिकार्ड) कुल -195 किग्रा (नेशनल रिकार्ड) के साथ सोना जीता। एस चाओबा चानू (मणिपुर) (स्नैच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 98 किग्रा, कुल – 176 किग्रा) दूसरे और एमए हसीना शिरीन (तमिलनाडु) (स्नैच- 79 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 91 किग्रा, कुल – 170 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग में संजना ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल में यूथ नेशनल रिकॉर्ड्स के साथ आज की प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 7 रिकॉर्ड तोड़े।
लड़कों के 89 किग्रा वर्ग में सानिध्य मोरे (महाराष्ट्र) (स्नैच -125 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 146 किग्रा, कुल- 271 किग्रा) पहले, ऋषभ यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच-111 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -151 किग्रा, कुल- 262 किग्रा) दूसरे और अमन (गोवा) (स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -142 किग्रा, कुल- 261 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह लड़कों के 96 किग्रा में दिलबाग सिंह (पंजाब) (स्नैच – 138 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 165 किग्रा, कुल- 303 किग्रा) ने सोना जीता। सुवंश ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच – 124 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 153 किग्रा, कुल- 277 किग्रा) दूसरे औऱ कपिल सोनोवाल (असम) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 152 किग्रा, कुल – 274 किग्रा) तीसरे रहे।
इंदौर टेनिस क्लब में लड़कों का एकल कांस्य पदक मैच प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) को 2-6, 6-2, 6-1 से हराकर जीता। इसी तरह लड़कों का युगल कांस्य पदक मैच भी प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस केविन (तमिलनाडु) ने रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को 3-6, 6-3, 10-6 से हराकर अपने नाम किया।
लड़कियों का एकल कांस्य पदक मैच मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4, 6-0 से हराकर जीता जबकि लड़कियों के युगल कांस्य पदक मैच में एस. मोहंती/अराध्या वेर्ना (ओडिशा) ने पहल खराडकर/अमीशी शुक्ला (मप्र) को 7-6 (5), 7-6(3) से हराया।
उज्जैन के माधव सेना न्यास में जारी मलखंभ में लड़कों के व्यक्तिगत रोप इवेंट में देवेंद्र पाटीदार (मप्र) 8.70 ने बाजी मारी जबकि राकेश कुमार वेरडा (छत्तीसगढ़) 8.50 दूसरे स्थान पर रहे। संतोष सोरी (छत्तीसगढ़) 8.30 को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह लड़कियों का व्यक्तिगत रोप इवेंट तनश्री जाधव (महाराष्ट्र) 8.80 ने जीता। सिद्दी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 8.75 दूसरे और पवित्रा (तमिलनाडु) 8.70 तीसरे स्थान पर रहीं।
रोड साइक्लिंग में लड़कों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (30 किमी) रमन (हरियाणा) 39.39.431 मिनट के साथ जीता। खेता राम चीगा (राजस्थान) 39.57.423 मिनट के साथ दूसरे और अक्षर त्यागी (दिल्ली) 41.23.540 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह लड़कों का व्यक्तिगत रेड रेस (100 किमी) रेस केदार पटेल (गुजरात) ने 3.02.01.496 घंटे के साथ जीता। अर्थव पाटिल (केरल) 3.02.01.562 घंटे के साथ दूसरे और अल्ताफ आदिल (जेएंडके) 3.02.01.734 घंटे के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (20 किमी) रेस पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 36.01.745 मिनट के नाम रहा। अपूर्वा गोरे (महाराष्ट्र) 36.07.838 मिनट को रजत मिला जबकि रवीना बिश्नोई (राजस्थान) ने 36.11.558 मिनट के साथ कांस्य जीता। इसी तरह लड़कियो का व्यक्तिगत रेड रेस (60 किमी) अक्षरा थामस (केरल) ने 2.13.48 घंटे समय क साथ जीता। पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 2.13.48 घंटे के साथ दूसरे औऱ भावना पाटिल (कर्नाटक) 2.13.49 घंटे के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
तलवारबाजी में पुरुष एपी टीम इवेंट में पंजाब ने सोना जीता जबकि हरियाणा को रजत तथा तेलंगाना और जम्मू एवं कश्मीर को कांस्य मिला। इसी तरह पुरुष फाएल टीम इवेंट में मणिपुर को सोना, तमिलनाडु को रजत और हरियाणा और मध्य प्रदेश को कांस्य मिला। महिला सेबर टीम इवेंट की बात करें तो हरियाणा ने पहला जबकि तेलंगाना ने दूसरा स्थान पाया। महाराष्ट्र और मणिपुर को तीसरा स्थान मिला।
ग्वालियर में जारी हाकी में लड़कों का पहले सेमीफाइनल मध्य प्रदेश ने हरियाणा को 2-0 से हराया। मप्र के लिए भूमिका साहू ने 39वें और 43वें मिनट में गोल किए। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने ओडिशा को 3-1 से हराया। विजेता टीम के लिए निशा मिंज ने 23वें, रजनी करकेटा ने 38वें और निक्की कुल्लू ने 42वें मिनट में गोल किए। ओडिशा के लिए एकमात्र गोल पूजा साहू ने 39वें मिनट में किया।
लड़को के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा ने झारखंड को 1-0 से हराया। ओडिशा के लिए मैच का एकमात्र गोल इरेंगबाम रोहित सिंह ने 23वें मिनट में किया। यह एक बेहतरीन फील्ड गोल था। दूसरे सेमीफाइनल में मप्र ने पंजाब को 5-2 से हराया। मप्र के लिए मोहम्मद जैद खान ने पांचवें और 28वें, अली अहमद ने 18वें और मोहम्मद कोरैन दाद ने 38वें और 47वें मिनट में गोल किए। पंजाब के लिए एकमात्र गोल मनमीत सिंह ने 37वें मिनट में किया।
परिणाम-
कबड्डी
पुरुष फाइनल- हरियाणा ने दिल्ली को 42-25 से हराया
महिला फाइनल- हरियाणा ने महाराष्ट्र को 30-29 से हराया
कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश और बिहार को मिला
कबड्डी में लड़कों में राजस्थान और महाराष्ट्र को कांस्य पदक मिला

हाकी
लड़कों का पहला सेमीफाइनल-मध्य प्रदेश ने हरियाणा को 2-0 से हराया (मप्र के लिए भूमिका साहू ने 39वें और 43वें मिनट में गोल किए।
लड़कियों का दूसरा सेमीफाइनल- झारखंड ने ओडिशा को 3-1 से हराया (विजेता टीम के लिए निशा मिंज ने 23वें, रजनी करकेटा ने 38वें और निक्की कुल्लू ने 42वें मिनट में गोल किए। ओडिशा के लिए एकमात्र गोल पूजा साहू ने 39वें मिनट में किया।)
लड़को का पहला सेमीफाइनल- ओडिशा ने झारखंड को 1-0 से हराया। ओडिशा के लिए मैच का एकमात्र गोल इरेंगबाम रोहित सिंह ने 23वें मिनट में किया। यह एक बेहतरीन फील्ड गोल था।
लड़कों का दूसरा सेमीफाइनल- मप्र ने पंजाब को 5-2 से हराया। मप्र के लिए मोहम्मद जैद खान ने पांचवें और 28वें, अली अहमद ने 18वें और मोहम्मद कोरैन दाद ने 38वें और 47वें मिनट में गोल किए। पंजाब के लिए एकमात्र गोल मनमीत सिंह ने 37वें मिनट में किया।
तलवारबाजी
पुरुष एपी टीम- 1. पंजाब, 2. हरियाणा, 3. तेलंगाना और जम्मू एवं कश्मीर
पुरुष फाएल टीम- 1. मणिपुर, 2. तमिलनाडु, 3. हरियाणा और मध्य प्रदेश
महिला सेबर टीम-1. हरियाणा, 2. तेलंगाना, 3. महाराष्ट्र और मणिपुर

भारोत्तोलन
लड़कियों के मुकाबले-
71 किग्रा-1. आर. हरिनी (पुडुचेरी) (स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 94 किग्रा कुल – 180 किग्रा), 2. सृष्टि यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच- 73 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 94 किग्रा, कुल – 167 किग्रा), 3. चेल्सी (दिल्ली) (स्नैच- 70 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 95 किग्रा, कुल – 165 किग्रा)
89 किग्रा- 1. संजना (हरियाणा) (स्नैच – 83 किग्रा (एनआर) क्लीन एंड जर्क – 112 किग्रा (एनआर) कुल – 195 किग्रा (एनआर)), 2. एस चाओबा चानू (मणिपुर) (स्नैच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 98 किग्रा, कुल – 176 किग्रा), 3. एमए हसीना शिरीन (तमिलनाडु) (स्नैच- 79 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 91 किग्रा, कुल – 170 किग्रा) इस वर्ग में संजना ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल में यूथ नेशनल रिकॉर्ड्स। आज की प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 7 रिकॉर्ड तोड़े
लड़कों के मुकाबले
89 किग्रा-1. सानिध्य मोरे (महाराष्ट्र) (स्नैच -125 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 146 किग्रा, कुल- 271 किग्रा), 2. ऋषभ यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच- 111 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 151 किग्रा, कुल- 262 किग्रा), 3.अमन (गोवा) (स्नैच- 119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 142 किग्रा, कुल – 261 किग्रा)
96 किग्रा- 1. दिलबाग सिंह (पंजाब) (स्नैच – 138 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 165 किग्रा, कुल – 303 किग्रा), 2 सुवंश ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच – 124 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 153 किग्रा, कुल – 277 किग्रा), 3. कपिल सोनोवाल (असम) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 152 किग्रा, कुल – 274 किग्रा)
रोड साइक्लिंग

लड़कों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (30 किमी)- 1. रमन (हरियाणा) 39.39.431 मिनट, 2. खेता राम चीगा (राजस्थान) 39.57.423 मिनट, 3. अक्षर त्यागी (दिल्ली) 41.23.540 मिनट
लड़कों का व्यक्तिगत रेड रेस (100 किमी)-1. केदार पटेल (गुजरात) 3.02.01.496, 2. अर्थव पाटिल (केरल)3.02.01.562,3. अल्ताफ आदिल (जेएंडके) 3.02.01.734
लड़कियों का व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (20 किमी)- 1. पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 36.01.745 मिनट, 2. अपूर्वा गोरे (महाराष्ट्र) 336.07.838 मिनट, 3. रवीना बिश्नोई (राजस्थान) 36.11.558 मिनट
लड़कियो का व्यक्तिगत रेड रेस (60 किमी)-1. अक्षरा थामस (केरल) 2.13.48, 2. पूजा डानोले (महाराष्ट्र) 2.13.48,3. भावना पाटिल (कर्नाटक) 2.13.49
टेनिस
लड़कों का एकल कांस्य पदक मैच- प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) को 2-6, 6-2, 6-1 से हराया
लड़कों का युगल सेमीफाइनल- प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस केविन (तमिलनाडु) ने रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को 3-6, 6-3, 10-6 से हराया
लड़कियों का एकल कांस्य पदक मैच-मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4, 6-0 से हराया
लड़कियों का युगल कांस्य पदक मैच-एस. मोहंती/अराध्या वेर्ना (ओडिशा) ने पहल खराडकर/अमीशी शुक्ला (मप्र) को 7-6 (5), 7-6(3) से हराया।
मलखंभ
लड़कों के व्यक्तिगत रोप इवेंट- 1. देवेंद्र पाटीदार 8.70, 2. राकेश कुमार वेरडा (छत्तीसगढ़) 8.50, 3. संतोष सोरी 8.30
लड़कियों का व्यक्तिगत रोप इवेंट-1. तनश्री जाधव (महाराष्ट्र) 8.80, 2. सिद्दी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 8.75, 3. पवित्रा (तमिलनाडु) 8.70