मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलविंदर गिल बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव चुने गए हैं। बुधवार को दिल्ली में BFI के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए। चुनाव में 48 यूनिटों ने भाग लिया। इनमे से 39 यूनिटों ने उनके समर्थन में वोट दिया। कुलविंदर गिल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। साथ ही मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव भी रहे। वर्तमान में वह एमपी बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। प्रथम बार मध्यप्रदेश से कोई BFI का सचिव निर्वाचित हुए है। वे सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।
कुलविंदर सिंह गिल बने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव
