खेल व युवक कल्याण मंत्रालय करेगा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व उनके प्रशिक्षकों की मदद

खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने कोरोना महामारी के समय देश के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व उनके प्रशिक्षकों को मदद करने की ठोस कार्यवाही भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय ओलम्पिक संघ के सहयोग से शुरू की है। इसके लिए उन्हें दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा।

https://www.surveymonkey.com/r/SAI-IOA-Covid-19

यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर SAI और IOA के माध्यम से समन्वित की जाएगी, जिसके लिए एक कार्य समूह का गठन संरचना के अनुसार किया गया है जो इस प्रकार है :
संदीप प्रधान (महा निदेशक साईं), नरेंद्र ध्रुव बत्रा (अध्यक्ष भारतीय ओलम्पिक संघ), राजीव मेहता (सचिव भारतीय ओलम्पिक संघ), डा दीपक मालिक (अध्यक्ष, भारतीय पैरालम्पिक कमिटी), विजय कुमार (निदेशक, खेल युवा कल्याण मंत्रालय), सत्य नारायण मीणा(वरि. संचालक खेलो इंडिया – साईं ), राधिका श्रीमान (कार्यकारी निदेशक टीम साईं ), व राजेश राजगोपालन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी TOPS साईं) रहेंगे। इसके साथ ही राज्य स्तर पर भी इसके लिए सम्बंधित क्षेत्रीय निदेशक साईं के समन्वय से सम्बंधित राज्य के खेल विभाग / राज्य ओलम्पिक संघ के साथ अन्य खेल संघों के सहयोग से राज्य स्तरीय समिति गठित की जायेगी जो की इस प्रकार रहेगी।
क्षेत्रीय निदेशक साईं , संचालक खेल विभाग सम्बंधित राज्य से, भारतीय ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि/ राष्ट्रीय स्तर के खेल संघ के प्रतिनिधि , प्रख्यात खेल व्यक्ति / खेल प्रशासक होंगे।

इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने कहा की इस कोविड के आपदा के समय में पूर्व खिलाडियों व उनके प्रशिक्षकों की मदद का जो कदम खेल मंत्रालय ने उठाया है यह बहुत अच्छा व मददगार साबित होगा।