राष्ट्रिय खेल गुजरात 2022 में मध्य प्रदेश के एथलीट सपना बर्मन ने स्पर्धा के चौथे दिन महिला हेप्टाथलन में 7 इवेंट में कुल 5663 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर आ कर स्वर्ण जीता । उल्लेखनीय है की सपना ने पहले दिन ऊँची कूद में भी स्वर्ण पदक जीता था।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक रवि कुमार गुप्ता (आई.पी.एस.), बी एस यादव (संयुक्त संचालक), विकास खराडकर (सहायक संचालक), मध्य प्रदेश के मुख्य दल प्रबंधक जोस चाको ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी साथ ही मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव ए मुरलीधर,अध्यक्ष अमानत खान, कोषाध्यक्ष वरिंदर सिंह, तकनिकी समीति के अध्यक्ष डा राजेश मिश्रा, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी का आभार व्यक्त किया है।