“रोड टू टोकियो ओलम्पिक” टाक शो

Sports edge : मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा कल 1 जुलाई को प्रख्यात खेल हस्तियों के साथ ऑनलाइन “रोड टू टोकियो ओलम्पिक” टाक शो आयोजित किया जा रहा है। टाक शो में अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी लतिका भंडारी, ओलम्पियन एथलीट अंकित शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय शूटर सुनिधि चौहान, हॉकी ओलम्पियन शिवेंद्र सिंह के साथ विभाग की ओर से जोस चाको भाग लेंगे।
ज़ूम पर शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले शो का सञ्चालन शहर के अंतर्राष्ट्रीय उद्घोषक दामोदर प्रसाद आर्य करेंगे।