Sports Edge : टोकियो ओलम्पिक 2020 की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारत सरकार द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में ही मध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा “रोड टू टोकियो ओलम्पिक” ऑनलाइन टाक शो का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश के लगभग २०० से अधिक युवा खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। शो में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी लतिका भंडारी, ओलम्पियन एथलीट अंकित शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय शूटर सुनिधि चौहान, हॉकी ओलम्पियन शिवेंद्र सिंह ने अपने अनुभव व विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग के जोस चाको ने विशेष आंकड़े प्रस्तुत किये व कार्यक्रम का सञ्चालन शहर के अंतर्राष्ट्रीय खेल उद्घोषक दामोदर प्रसाद ने किया।
………………………………………………………………….

Leave a Reply