22 अक्टूबर 2022, मार बसेलियोज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भोपाल में स्टूडेंट नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। बी एस सी नर्सिंग छात्राओं द्वारा प्रार्थना की प्रस्तुति दी गई। संस्था के निदेशक रेवरन डाक्टर रेनी मुडमपल्ली ने अपने संदेश में कहा कि खेल पाठयक्रम का एक अपरिहार्य भाग हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की तहे दिल से सराहना की। तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती रंजीता राजेश ने छात्राओं को खेलों के महत्त्व पर प्रेरणा दायक सन्देश दिया।
कार्यक्रम में छात्राओं को चार समूहों ( रागम, तालम, लयम और श्रुति) में विभाजित कर विभिन्न खेलों जैसे100 मीटर, २०० मीटर,४०० मीटर दौड़, शोर्टपुट, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, रिले रेस, कैरम, बैडमिंटन एवम् शतरंज का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा प्रशिक्षक की उपस्थिति में पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया गया। अंत मे विजेताओं की घोषणा की गई। तालम समूह को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। समस्त विजेताओं को मेडल एवम् सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारियों एवम् समस्त छात्राओं का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त हुआ।
स्टूडेंट नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा खेल सम्मेलन का आयोजन
