वर्ल्ड अन्डर 20 एथलेटिक्स : भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नैरोबी में संपन्न हुए वर्ल्ड अन्डर 20 एथलेटिक्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए २ रजत व एक कांस्य पदक के साथ 21वे स्थान पर रहा।
लम्बी कूद में शैली सिंह के रजत, 10000 मी पैदल चाल में अमित के रजत व भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल के टीम ने मिक्स रिले में कांस्य पदक जीता।
इससे पहले 2018 में हिमा दास 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, इस बार टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं जमैका में आयोजित 2002 वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में 55.83 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। नवजीत कौर ढिल्लों ने भी 2014 में आयोजित अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।