नैरोबी में संपन्न हुए वर्ल्ड अन्डर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला लम्बी कूद में भारत की शैली सिंह ने 6.59 मी कूद कर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। स्पर्धा का स्वर्ण स्वीडन की माज़ा ने 6.60 मी व कांस्य पदक उक्रेन की मारिया ने 6.50 मी के साथ जीता। इससे पहले 4 गुना 400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने ब्रॉन्ज व् पुरुष 10000 मी पैदल चाल में रजत जीता था। भारत ने पहली बार इस चैंपियनशिप के एक एडिशन में 3 मेडल जीते हैं।
इस प्रतियोगिता में पदक तालिका में भारत दो रजत व एक कांस्य पदक के साथ 21 वे स्थान पर रहा।

5000 मी महिला के फ़ाइनल में भारत की अंकिता छठवें स्थान पर रही व् पुरुष त्रिकूद में डोनाल्ड चौथे स्थान पर रहे, चार गुना चार सौ रिले में महिला टीम चौथे स्थान पर रही व् 400 मी महिला के फ़ाइनल में प्रिय चौथे स्थान पर रही।
इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला, सचिव रविंद्र चौधरी, चेयरमैन – प्लानिंग कमिटी ललित भनोट, उपाघ्यक्ष मुमताज खान के अलावा मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमानत खान, सचिव ए मुरलीधर व अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
