राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्राप्त किया 5वा स्थान
कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात यह चरितार्थ किया है भोपाल के 8 वर्षीय माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने कल सम्पन्न राष्ट्रीय अंडर 10 शतरंज प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया एवं अगस्त 2021 में होने वाले वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।उललेखनीय हे कि रास्ट्रीय U 10 प्रतियोगिता मे देश के विभिन्न प्रदेशों से 929 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसी वर्ष रास्ट्रीय U 12 में भी माधवेन्द्र ने12 स्थान प्राप्त किया।U 12 प्रतियोगिता मे देश के विभिन्न प्रदेशों से 764 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसी वर्ष मध्य प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आयोजित राज्य जूनियर एवम यूथ शतरंज़ प्रतियोगिताएं 2021 online के सभी आयु वर्ग में प्रतिभागी बनकर U16 में तृतीय स्थान, U 14 में प्रथम स्थान, U 12 में द्वितीय स्थान तथा U 10 में प्रथम स्थान पर रहे।
माधवेन्द्र पूर्व मे वर्ष 2018 में राष्ट्रीय U 5 में प्रथम, वेस्टर्न जूनियर युथ एशियन 2019 U 6 में प्रथम एवम कमेन्वेल्थ 2018 U 8 मे दसवाँ स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
माधवेन्द्र प्रताप शर्मा ने शतरंज खेलना अपने दादा जी श्री ओम प्रकाश शर्मा से सीखी जो खुद भी एक शतरंज़ खिलाड़ी हैं।इसके अतिरिक्त्त भोपाल एवम प्रदेश के उच्च्तम शतरंज प्रशिक्षको का सहयोग रहा ।
माधवेन्द्र भोपाल के सेंट सेवियर स्कूल के छात्र हे तथा Academy of Chess Education के खिलाड़ी हैं।
माधवेन्द्र एक बहुत प्रतिभावान एवन संभावना से भरा हुआ उदीयमान शतरंज खिलाड़ी हे,हम सभी गौरवान्वित हैं।
इस अवसर पर भोपाल जिला शतरंज़ संघ के अध्यक्ष आशीष शर्मा सचिव सतपाल सिंह खनूजा, मध्य प्रदेश संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल सचिव कपिल सक्सेना,चयन समिति के राजेश बहादुर,निकलेश जैन,मनीष जोशी, पीयूष जमुदार नीरज कुशवाह एवम मध्य प्रदेश शतरंज संघ,भोपाल जिला शतरंज संघ तथा अकादमी ऑफ चेस परिवार व समस्त खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाए दी है।