एफसीआई मध्यप्रदेश क्षेत्र का अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न, मंडल कार्यालय – भोपाल ने जीती ट्रॉफी

भोपाल। क्षेत्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन समिति, भोपाल (RSCPC) के अध्यक्ष एफसीआई मध्यप्रदेश की महाप्रबंधक श्रीमती सूफिया फारूकी वली (आईएएस) एवं उपाध्यक्ष उप महाप्रबंधक, श्री संजीव कुमार कौशिक के तत्वावधान में भारतीय खाद्य निगम क्षेत्रीय कार्यालय – मध्य प्रदेश के अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 18 फरवरी से 20 फरवरी तक फेथ क्रिकेट क्लब, रातीबड़ ग्राउंड में किया गया।
टूर्नामेंट में भारतीय खाद्य निगम, मध्यप्रदेश क्षेत्र की कुल 08 टीमों ने भाग लिया। टीमों को 04-04 के आधार पर पूल ‘A’ एवं पूल ‘B’ में विभाजित किया गया।
फाइनल मुकाबला क्षेत्रीय कार्यालय – भोपाल और मंडल कार्यालय – भोपाल के मध्य खेला गया। यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा और मैच का निर्णय दूसरी अंतिम गेंद पर हुआ। अंततः मंडल कार्यालय – भोपाल ने क्षेत्रीय कार्यालय – भोपाल को पराजित कर वर्ष 2025-26 की अंतर-जिला क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच में सोमांश मुदलियार की शानदार ताबड़तोड़ पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
टूर्नामेंट में:
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – प्रणव सील
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – विक्रम सिंह
सर्वश्रेष्ठ फील्डर – व्योमेश ओझा
मैन ऑफ द सीरीज – सोमांश मुदलियार
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आईजी एसएएफ श्री इरशाद वली, आईपीएस उपस्थित रहे।


