संजय पाण्डेय की कोचिंग में छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल में

एसबीआई में कार्यरत रणजी क्रिकेटर भोपाल के संजय पाण्डेय की कोचिंग में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमी में छत्तीसगढ़ का मुकाबला तमिलनाडु से रायपुर में 1-4 मार्च तक होगा. छत्तीसगढ़ टीम ने पहली बार सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है.
बता दें कि बतौर तेज़ गेंदबाज़ संजय पाण्डेय ने मप्र के लिए 14 वर्ष फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है. संजय मप्र वन डे टीम के कप्तान भी रहे हैं. वे पूर्व में मप्र की अंडर 19 व अंडर 23 और पोंडिचेरी की अंडर 23 टीम के कोच रहे हैं. उनकी कोचिंग में मप्र टीम ने कूच बेहार और सीके नायडू ट्रॉफी का फाइनल खेला है.


