आईसीसी टी 20 पुरुष विश्व कप में दामोदर बिखेरेंगे आवाज का जादू

भोपाल के दामोदर प्रसाद आर्य भारत और नीदरलैंड के बीच खुली जाने वाली आईसीसी टी 20 पुरुष विश्व कप में कल 18 फ़रवरी को खेले जाने वाले मुकाबले का आँखों देखा हाल आकाशवाणी से सुनायेंगे। यह मैच अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जायेगा। मैच का प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से मैच की समाप्ति तक किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि दामोदर प्रसाद आर्य संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मप्र भोपाल में कार्यरत हैं। वे अभी तक एशिया कप, आईसीसी टी 20, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी, कॉमनवेल्थ गेम्स व वन डे महिला व पुरूष वर्ल्ड कप, टेस्ट मैच में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।


