कमल, लिबर्विन इंडिया चैंपियंस कप में उपविजेता बने

बैंगलुरु में खेले गए लिबर्विन इंडिया चैंपियंस कप स्नूकर टूर्नामेंट में भोपाल के कमल उपविजेता बने. ख़िताबी मुकाबले में उन्हें पंकज अडवाणी से 3-6 से हार का सामना करना पड़ा. प्रतियोगिता में देश के शीर्ष 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कमल ने स्पर्धा में हाईएस्ट 140 पॉइंट का ब्रेक भी लगाया.
प्रतियोगिता के ग्रुप मैच में कमल ने मुद्दासीर (जम्मू कश्मीर) को 5-1, कार्तिक बी (कर्नाटक) को 5-4, लक्मण रावत (महाराष्ट्र) को 5-3 से पराजित किया. क्वार्टर फाइनल में मनन चंद्रा (दिल्ली) को 5-3 से हराया. इस मुकाबले में कमल से 140 पॉइंट का ब्रेक मारा. सेमी में सोरव कोठरी (बंगाल) को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. ख़िताबी मुकाबले में कमल ने ब्रेक 88 और 87 पॉइंट के दो ब्रेक लगाए. लेकिन मुकाबला नहीं जीत सके.


