Homeमध्यप्रदेश खेलएलएनसीटी विश्वविद्यालय के अर्जुन बास्कले ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 1500...

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के अर्जुन बास्कले ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के अर्जुन बास्कले ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

जयपुर (राजस्थान) में 1 से 4 दिसंबर 2025 तक भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें संस्करण के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग (बीपीईएस) के तृतीय वर्ष के छात्र अर्जुन बास्कले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विश्वविद्यालय सहित समूचे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में किया गया, जिसमें देशभर की शीर्ष विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अर्जुन इससे पूर्व भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर चुके हैं। वे विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही वर्ष 2023 में उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

अर्जुन की इस शानदार सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अनुपम चौकसे, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एन.के. थापक, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत सोनी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक कुमार राय, स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन, आईटी हेड आकाश दुबे, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. रमेश शुक्ला, डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. देव शर्मा, पी.एस. दारा सिंह, मुकेश त्रिपाठी एवं महेश सोधिया सहित समस्त अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Must Read

spot_img