महिला 50 वर्ष में भूमिका की खिताबी जीत ; 8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में सबसे बड़े ऐज ग्रुप 70 वर्ष में भोपाल के जीएस जुनेजा ने ख़िताबी जीत दर्ज़ की. वही 65 वर्ष में बसंत कुमार सोनी, 60 वर्ष में विवेक तत्ववादी, 55 वर्ष में आलोक कुमार 50 वर्ष में सुधीर खरे, 45 वर्ष में नितिन लशकरी, 40 वर्ष में सत्येंद्र, 35 वर्ष में संदीप नियोगी स्टेट चैंपियन बने. महिला 50 वर्ष में भूमिका व इसी वर्ग के मिक्स्ड डबल्स में सुनील-दीपा ने स्टेट चैंपियन बनने का गौरव अर्जित किया. स्पर्धा भेल खेल प्राधिकरण, ऐबू व भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित की गई.

पुरस्कार वितरण राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष मंडीदीप इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने प्रमोद सिंह, एमडी गणपति बिल्डर्स ने किया. इस अवसर पर भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जय सिंह, विनय सिंह, जी शेखर, पूनम तत्ववादी विशेष अतिथि थे.
फाइनल के परिणाम –
पुरुष एकल 65 वर्ग – बसंत सोनी (भोपाल) विवि दीपक श्रीवास्तव (नीमच) विवि 21-15, 21-8
पुरुष एकल 60 वर्ग – विवेक तत्ववादी (भोपाल) विवि रितेश ( एमपीबीए) 21-14, 21-12
पुरुष एकल 55 वर्ग – आलोक कुमार (कटनी) विवि अमर (इंदौर) 21-11, 21-19
पुरुष एकल 50 वर्ग – सुधीर खरे (भोपाल) विवि अभिषेक (एमपीबीए) 21-14, 21-4
पुरुष एकल 45 वर्ग – नितिन लशकरी (इंदौर) विवि हरिओम (इंदौर) 21-8, 21-13
पुरुष एकल 40 वर्ग – सत्येंद्र होलकर (इंदौर) विवि प्रवीण 21-12, 21-13
पुरुष एकल 35 वर्ग – संदीप नियोगी (भोपाल) विवि हेमंत गीते (भोपाल) 21-16, 19-21, 21-13
महिला एकल 50 वर्ग – भूमिका सिंह (भोपाल) विवि दीपा (इंदौर) 21-19, 21-14
मिक्स डबल्स 50 वर्ग – सुनील सातव-दीपा व्यास विवि दलविंदर- भूमिका 21-16, 21-9



