Homeमध्यप्रदेश खेलसेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स की सौम्या नाहर के हाथ जूनियर नेशनल...

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स की सौम्या नाहर के हाथ जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का कमान

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स की सौम्या नाहर के हाथ जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का कमान

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स भोपाल की छात्रा सौम्या नाहर को 30 मार्च से 2 अप्रेल तक कटक ओडिसा में आयोजित होने जा रहे खो-खो इंडिया जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश खो खो टीम की कमान सौंपी गई है।
विद्यालय के मुख्य खो खो प्रशिक्षक, श्री विष्णु कांत सहाय ने कहा, “सौम्या की निरंतरता और लगन का यह शानदार परिणाम है।” उन्होंने यह भी बताया कि सौम्या लगातार दो वर्षों से एसजीएफआई राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जो उनकी प्रतिभा का प्रमाण है । सौम्या के इस सफलता में मध्य प्रदेश पुलिस व मध्य प्रदेश टीम के कोच जालम सिंह का भी काफी योगदान रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डाक्टर सिस्टर लिली उप प्राचार्या सिस्टर स्टेनिया खेल विभाग के विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी साथ ही मध्य प्रदेश खो खो संघ के सचिव राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष जितेंद्र सोनी संयुक्त सचिव सागर रैकवार के अलावा सुनील सिंह, तरुण पाल, अनिल लोखंडे, जालम सिंह, बबीता देशमुख, वर्षा मगरदे ने सौम्या को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

Must Read

spot_img