Homeमध्यप्रदेश खेलसौम्या नाहर के शानदार खेल से भोपाल संभाग फाइनल में

सौम्या नाहर के शानदार खेल से भोपाल संभाग फाइनल में

सौम्या नाहर के शानदार खेल से भोपाल संभाग फाइनल में

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, ईदगाह हिल्स की छात्रा सौम्या नाहर के शानदार खेल से 24 से 27 अक्टूबर तक सारंगपुर राजगढ़ में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल संभाग ने फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। लीग मुकाबलों में रीवा, शहडोल व् सागर को एक तरफ़ा मुकाबलों में पराजित कर सेमीफाइनल में जनजातीय विभाग को हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब तक खेले गए मुकाबलों में सौम्या ने स्वयं 15 से अधिक खिलाडियों को आउट कर अंक बटोरे।
सौम्या पिछले वर्ष एसजीएफआई राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जो उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। सौम्या का यह प्रदर्शन उसके वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उसकी गहरी लगन का परिणाम है।
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट के मुख्य खो खो प्रशिक्षक, श्री विष्णु कांत सहाय ने सौम्या के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “सौम्या की निरंतरता और लगन का यह शानदार परिणाम है

Must Read

spot_img