सीबीएसई ने खिलाड़ी छात्रों के लिए परीक्षा की डेट शीट (समय-सारणी) की जारी

सीबीएसई ने उन खिलाड़ी छात्रों के लिए परीक्षा की डेट शीट (समय-सारणी) जारी कर दी गई है, जिन्होंने मुख्य परीक्षा 2025-26 के दौरान अनुमोदित योजना के अनुसार राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लिया था। कक्षा XII (बारहवीं) के लिए परीक्षा 11 अप्रैल 2026 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
कक्षा XII के लिए विस्तृत डेट शीट इसके साथ संलग्न है। बोर्ड ने समस्त संबंधितों को जिम्मेदारी दी है कि इसे उन सभी संबंधित छात्रों के संज्ञान में लाएं, जिन्हें छूट दी गई थी। उम्मीदवार उन्हें पहले से आवंटित परीक्षा केंद्र से ही परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन परीक्षाओं में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि छात्र अनुपस्थित रहते हैं, तो उनका परिणाम परीक्षा उप-नियमों (Bye-laws) के अनुसार घोषित किया जाएगा।



