एलएनसीटी भोपाल में 7वीं राज्यस्तरीय सीनियर एवं जूनियर रग्बी 7s प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आज से

भोपाल। मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा मध्यप्रदेश में रग्बी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7वीं राज्यस्तरीय सीनियर एवं जूनियर रग्बी 7s (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 4 से 6 अप्रैल 2026 तक एलएनसीटी भोपाल में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अबरार अहमद शेख ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता में देवास, इंदौर, शाजापुर, रतलाम, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, सीहोर, जबलपुर तथा भोपाल सहित कई 12 जिलों के 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, रग्बी खेल को प्रदेश में बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जायेगा।


