मध्य प्रदेश खो खो टीम का भोजपुर क्लब में हुआ सम्मान

30 मार्च से 2 अप्रेल तक कटक ओडिसा में आयोजित होने जा रहे खो-खो इंडिया जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप के लिए चयनित मध्य प्रदेश टीम के सदस्यों को आज स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के संरक्षक व भोजपुर क्लब के अध्यक्ष अरूणेश्वर शरण सिंह देव जी ने ईजी कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर हुसैफा सैफी की उपस्थिति में टीम को किट प्रदान कर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भोपाल जिला खो खो के सुनील सिंह, जालम सिंह, तरुण पाल, अनिल लोखंडे, विष्णु कांत सहाय, सागर रायकवार, मनोज बिजघावने, बबीता देशमुख व वर्षा मगरदे आदि उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश खो खो संघ के सचिव राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने संघ के पदाधिकारी कोच को बधाई दी व अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।


