गणेश कुंटे टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त

25 से 28 मार्च तक रायपुर में आयोजित होने वाली ट्राइबल खेलो इंडिया स्विमिंग चैंपियनशिप, 2026 के निर्बाध आयोजन हेतु, राजधानी भोपाल के गणेश कुंटे को स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा और सचिव जय वर्मा ने बधाई दिया है।
उल्लेखनीय है कि गणेश कुंटे, नेशनल स्विमिंग प्लेयर रहे हैं. वे दो दशक से खेलो इंडिया, सीबीएसई सहित अन्य नेशनल लेवल के स्विमिंग इवेंटस में ऑब्जर्वर सहित टेक्निकल ऑफिसियल की भूमिका निभाते आ रहे हैं. गणेश कुंटे, सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर में स्विमिंग कोच हैं।


