तृतीय एलएनसीटी फैकल्टी ओलंपियाड ग्रैंड फिनाले ; क्रिकेट में एलएनसीटी,रस्साकसी में जेएनसीटी,बैडमिंटन टीटी में ऋषिराज कैम्पस जीता

एलएनसीटी ग्रुप, भोपाल के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा फैकल्टी सदस्यों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से तृतीय फैकल्टी ओलंपियाड ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन एलएनसीटी कैंपस, रायसेन रोड, भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में ऋषिराज डेंटल कॉलेज, जेएनसीटी कैंपस, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं एलएनसीटी रायसेन कैंपस की फैकल्टी टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस फैकल्टी ओलंपियाड के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, रस्साकशी एवं क्रिकेट जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) में डॉ. क्षितिज गुप्ता (ऋषिराज कॉलेज) ने डॉ. अशोक सिंह (एलएनएमसी) को 11–9 एवं 11–10 के स्कोर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
बैडमिंटन (महिला वर्ग) में डॉ. गरिमा निचलानी (ऋषिराज डेंटल कॉलेज) ने सुश्री बर्खा सिंह (एलएनसीटी) को 11–7 एवं 11–8 के स्कोर से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) में डॉ. क्षितिज गुप्ता (ऋषिराज कॉलेज) ने डॉ. अमोल बारवे (एलएनसीटीयू, कोलार) को 11–7, 11–8 एवं 11–6 के स्कोर से हराकर विजेता बने।
टेबल टेनिस (महिला वर्ग) में डॉ. संगीता कपूर (एलएनसीटीएस) ने डॉ. गरिमा निचलानी (ऋषिराज डेंटल कॉलेज) को 11–8, 11–6 एवं 11–5 के स्कोर से हराकर विजेता का खिताब जीता।
कैरम (पुरुष वर्ग) में अनवर खान (एलएनसीटी) ने डॉ. अंकित पचौरी (ऋषिराज डेंटल कॉलेज) को 25–18 के स्कोर से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कैरम (महिला वर्ग) में डॉ. श्वेता परमार (ऋषिराज कॉलेज) ने सुश्री नामिका दुबे (एलएनसीटीयू, कोलार) को 25–16 के स्कोर से हराकर विजेता बनीं।
शतरंज (मिक्स्ड वर्ग) में प्रियंक नेमा (एलएनसीटी) ने डॉ. गरिमा निचलानी (ऋषिराज डेंटल कॉलेज) को 4–3 के स्कोर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रस्साकशी (महिला वर्ग) में एलएनसीटी टीम ने जेएनसीटी टीम को 2–0 के स्कोर से हराकर विजेता का खिताब जीता।
रस्साकशी (पुरुष वर्ग) में जेएनसीटी टीम ने एलएनसीटी टीम को 2–0 के स्कोर से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट (पुरुष वर्ग) में आयोजित त्रिकोणीय मुकाबलों में एलएनसीटी रायसेन कैंपस की टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम ने एक मुकाबले में जीत दर्ज कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं एलएनसीटी यूनिवर्सिटी टीम तृतीय स्थान पर रही।
आज फाइनल मैचों से पहले डॉ. अनुपम चौकसे, कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल, प्रो. डॉ. एन. के. थापक, वाइस चांसलर, डॉ. अशोक कुमार राय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी, डॉ. सुनील सिंह, ओएसडी, एलएनसीटी ग्रुप एवं पंकज कुमार जैन, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त किया गया।


