Homeक्रिकेटरॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए रीवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न, 200 से...

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए रीवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए रीवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रीवा। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2026 के अंतर्गत आईसेक्ट समूह की पुरुष क्रिकेट टीम ‘रॉयल निमाड़ ईगल्स’ के लिए 6 मार्च (गुरुवार) को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ग्राउंड, रीवा में चयन ट्रायल्स उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस ट्रायल में रीवा एवं शहडोल संभाग के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और विकेटकीपिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल्स के दौरान चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया, जिसमें उनकी तकनीकी दक्षता, फिटनेस, खेल की समझ और प्रतिस्पर्धी क्षमता जैसे पहलुओं को विशेष रूप से परखा गया। खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन ने आयोजन को अत्यंत ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा से भर दिया।

कार्यक्रम में एमपीएल ऑब्जर्वर श्री शकील खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय क्रीड़ा अधिकारी, रीवा संभाग डॉ. एम. के. धोलपुरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे ट्रायल्स प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. राम भूषण मिश्रा, संचालक शारीरिक शिक्षा, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, श्री विजय वाजपेई, ऑफिस इंचार्ज संभागीय क्रिकेट संघ रीवा तथा डॉ. राकेश त्रिपाठी, एम्बेसडर रीवा एवं शहडोल संभाग – रॉयल निमाड़ ईगल्स भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए इस पहल को क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में पिछले वर्ष प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर के रूप में सहभागिता निभाने के बाद आईसेक्ट समूह ने इस वर्ष टीम स्वामित्व के साथ खेल विकास की दिशा में नई पहल की है। ‘रॉयल निमाड़ ईगल्स’ का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर प्रदान करना है। आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह ट्रायल्स केवल चयन प्रक्रिया नहीं बल्कि खिलाड़ियों के लिए एक दीर्घकालिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है और रॉयल निमाड़ ईगल्स के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रीवा में सफल आयोजन के साथ आगामी और अंतिम चरण में भोपाल में चयन ट्रायल्स आयोजित किया जाएगा*, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर मिल सके।

Must Read

spot_img