जर्मनी में दौड़ेंगे एलएनसीटी विश्वविद्यालय के अर्जुन बास्कले
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ चयन
एलएनसीटी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग (बीपीईएस) के तृतीय वर्ष के छात्र अर्जुन बास्कले को विश्वविद्यालय खेलों में भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स (पुरुष) टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है, जो कि 16 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक राइन-रुहर, जर्मनी में आयोजित होंगी।
साथ ही इस वर्ष अर्जुन वास्कले को मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले एकलव्य पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा अर्जुन को ये अवसर उसके शानदार प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।
इससे पूर्व अर्जुन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं जिसमें समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मे एथलेटिक्स (1500 मीटर) चेंगदू ,चीन मे दिनांक 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023
37वें नेशनल गेम्स गोवा 1500 मीटर मे कांस्य पदक।।
समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मे एथलेटिक्स 1500 मीटर
37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (अंडर-20), असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक, 800 मीटर मे कांस्य पदक।
18वीं फेडरेशन कप & जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 (अंडर-20) ,भोपाल
5000 मीटर मे रजत पदक।
36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021,असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक।
37वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (अंडर-20)
,असम गुवाहाटी
1500 मीटर मे स्वर्ण पदक
800 मीटर मे कांस्य पदक जीता।
18वीं फेडरेशन कप & जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 (अंडर-20) ,भोपाल
5000 मीटर मे रजत पदक।
36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021,असम गुवाहाटी 1500 मीटर मे स्वर्ण पदक।
अर्जुन की इस शानदार उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के
कुलाधिपति श्री जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, डॉ. अजीत सोनी रजिस्ट्रार, डाॅ. अशोक कुमार राय डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, आकाश दुबे आईटी हेड, डॉ. रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डॉ. बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, पी एस दारा सिंह, महेश सोधिया ने शुभकामनाएं दी।