Homeअन्य खेल+स्वचालित पुस्तकालय का शुभारंभ

स्वचालित पुस्तकालय का शुभारंभ

स्वचालित पुस्तकालय का शुभारंभ

मानवीय बुद्धिमत्ता संग कृत्रिम बुद्धिमत्ता कुछ पल क्षणिक नहीं होते बल्कि चिर स्थायी स्मृति बन जाते हैं। ये इतिहास का अमिट भाग होते हैं।
सेंट जोसफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स के इतिहास में 9 जुलाई 2025 ऐसा ही ऐतिहासिक दिन है। इस दिन विद्यालय ने अपना उन सत्तरवा स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही स्वचालित पुस्तकालय का शुभारंभ एक सराहनीय प्रयास था। विशेष प्रार्थना सभा में सेंट जोसफ की सिस्टर्स के अथक प्रयास, संघर्ष, समर्पण पर प्रकाश डाला गया। आज का विद्यालय प्रांगण अतीत के कठिन परिश्रम का प्रति फल है। जिस से पथरीला भू – भाग आज की इमारत का स्वरूप ले पाया। स्वचालित पुस्तकालय का उद्घाटन आदरणीय सिस्टर फ्रांसिस जोसफ ( स्कूल मैनेजर ) द्वारा, प्राचार्या महोदया डॉक्टर सिस्टर लिली, प्रायमरी हेड मिस्ट्रेस सिस्टर स्टेनिया और के . जी.
हेड मिस्ट्रेस सिस्टर शुभा की उपस्थिति में किया गया। सिस्टर फ्रांसिस बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, दयालु व प्रगति शील व्यक्तित्व की धनी हैं। जिन्होंने आज के विद्यालय को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लाइब्रेरी का क्रियान्वयन डिजिटल के साथ सन्दर्भित भी किया गया है। पुस्तक को हाथ में थामने की खुशी डिजिटल होने से खत्म नहीं हो सकती। मानवीय बुद्धिमत्ता विद्यार्थियों को हमेशा सिखाते रहेगी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को विवेक पूर्ण प्रयोग करना चाहिए।
इसके साथ ही विद्यालय ने आधुनिकता की ओर एक कदम बढ़ाया है किन्तु अपनी पुरातन परंपरा ज्ञान, शिक्षण, अध्यापन को संरक्षित किया है।
सिस्टर फ्रांसिस ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के ध्येय वाक्य ‘वरच्यू अलोन एनओबलस’ को जीना महत्वपूर्ण है और वे इस परंपरा का हिस्सा बनकर बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय को निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेंगी। उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा – विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखना और अपने जोसेफाईट होने पर गर्व महसूस करो।
आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img