Homeक्रिकेट31वां डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

31वां डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

31वां डिजिआना-आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

भोपाल। 31वां आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट चार जनवरी यानि रविवार से खेला जाएगा। इसमें कुल 33 टीमें भागीदारी कर रही हैं। टूर्नामेंट हर साल की तरह टी–20 फार्मेट में खेला जाएगा। शुरुआत में लीग मैच होंगे फिर ग्रुप की टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करेंगी। इसमें डिपार्टमेंटल और कार्पोरेट ग्रुप की टीमें भी भागीदारी कर रही हैं। रोजाना दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट ओ​ल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। कुछ मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड और सेंचुरियन अकादमी मैदान पर भी होंगे। प्रतिदिन मैच के पुररस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियों को मान सरोवर प्लेयर ऑफ द मैच और आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर के खिताब से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट में सेज ग्रुप की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अवार्ड दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद और विजेता टीम को 50 हजार रुपए नगर पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को सुबह 11.00 बजे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और खेलमंत्री विश्वास सारंग करेंगे। इस अवसर पर दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी, डीजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजिंदर सिंह घुम्मन, आईईएस यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर बीएस यादव, स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर गौरव तिवारी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य करेंगे ।

Must Read

spot_img