Homeक्रिकेटअपने पहले सीजन में रॉयल निमाड़ ईगल्स बनी MPL 2026 की उपविजेता,...

अपने पहले सीजन में रॉयल निमाड़ ईगल्स बनी MPL 2026 की उपविजेता, शानदार अभियान के साथ जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल

अपने पहले सीजन में रॉयल निमाड़ ईगल्स बनी MPL 2026 की उपविजेता, शानदार अभियान के साथ जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल

इंदौर। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल निमाड़ ईगल्स का शानदार सफर उपविजेता के रूप में समाप्त हुआ। होलकर स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चंबल घड़ियाल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में रॉयल निमाड़ ईगल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बना सकी।

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए कप्तान हिमांशु मंत्री ने सर्वाधिक 44 रनों की आक्रामक पारी खेली। कनिष्क दुबे ने 21, आनंद बैस ने 18 और धर्मेश पटेल ने 17 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत देने का प्रयास किया, लेकिन विशाल लक्ष्य के दबाव में नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

इससे पहले गेंदबाजी में कुमार कार्तिकेय, पुष्कर विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह कठैत और परुष मंडल ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन चंबल के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
हालांकि फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रॉयल निमाड़ ईगल्स ने अपने डेब्यू सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाई। लीग चरण में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन, सेमीफाइनल में फाइनल का टिकट और पहली ही बार में उपविजेता बनना टीम की क्षमता और संतुलन का प्रमाण है।

रॉयल निमाड़ ईगल्स के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जुझारूपन, अनुशासन और टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

रॉयल निमाड़ ईगल्स प्रबंधन ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी सदस्यों और पूरे निमाड़ क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम अगले सीजन में और अधिक मजबूती के साथ मैदान पर उतरकर खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img