Homeअन्य खेल+मेट्रो स्टेशन से एमवीएम खेल मैदान को बचाने पूर्व...

मेट्रो स्टेशन से एमवीएम खेल मैदान को बचाने पूर्व छात्र मैदान में उतरे,प्रदर्शन किया

मेट्रो स्टेशन से एमवीएम खेल मैदान को बचाने पूर्व छात्र मैदान में उतरे,प्रदर्शन किया


भोपाल 6 जुलाई, 2026
राजधानी के शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान की कुछ भूमि मेट्रो स्टेशन के लिए दिए जाने के विरोध में आज मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने खेल मैदान में प्रदर्शन किया। शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय पूर्व विद्यार्थी संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान को बचाने की गुहार की. हाथों में बैनर “MVM खेल मैदान की गुहार…मेट्रो, मेलों, पार्किंग से मुक्त रखों श्रीमान” लिए पूर्व छात्रों ने कहा कि मेट्रो स्टेशन के लिए अगर भूमि अधिग्रहित की जाती है तो यहां निश्चित रूप से पार्किंग भी बनेगी, जिससे खेल मैदान तहस – नहस हो जाएगा। खेल मैदान के अलावा मेट्रो स्टेशन के लिए अन्य वैकल्पिक स्थान कॉलेज के समीप ही उपलब्ध है, जहां से भूमि मेट्रो स्टेशन के लिए ली जा सकती है। पूर्व छात्रों ने यह भी बताया कि एमवीएम के इस खेल मैदान से अनेक खेल प्रतिभाएं उभरकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन कर चुकी हैं।
कॉलेज के खिलाड़ियों व विद्यार्थियों द्वारा नियमित रूप से यहां खेल अभ्यास किया जाता है. प्रदर्शन के बाद पूर्व विद्यार्थियो ने बैनर हाथों में लेकर मैदान का चक्कर लगाया और नारेबाजी की.
इस अवसर पर एमवीएम एलुमिनी के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कटियार एवं प्रलय श्रीवास्तव, महासचिव सुभाष व्यास, कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र तौमर, धर्मेन्द्र खन्डेलवाल, आलोक श्रीवास्तव, सत्येन्द्र चौरसिया, अभिषेक द्विवेदी, अन्य पूर्व छात्र अरविंद गुप्ता, चंद्रशेखर धाकड़ (खेल अधिकारी), वसीम खान, राजीव दिवाकर, आरएस रघुवंशी, महेश नेमा, डीएस निगम, लोकेन्द्र रोहित, अनूप दांगी, मंगल सिंह, सिद्धांत जैन, मोहन सिंह ,सुधान्शु भाटी, फिरोज खान, फैजान सहित अनेक पूर्व छात्र मौजूद थे।

Click on link for support

https://c.org/ttTSL5Hc5S

Must Read

spot_img