Homeमध्यप्रदेश खेलरबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में...

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर पहुंची

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर पहुंची

भोपाल। वेस्ट जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में भाग लेने रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर पहुंच गई है। टीम में बतौर कोच आशीष अर्गल और मैनेजर सतीश अहिरवार की अगुवाई में टीम खिताबी मुकाबले में दावेदारी पेश करेगी। यह टूर्नामेंट 6 से 11 जनवरी 2025 तक आयोजित होगा

पुरुष टीम में मृदुल भिरयानी बीबीए द्वितीय वर्ष, अगद बवेजा बीबीए द्वितीय वर्ष, अस्मित श्रीवास्तव बीबीए द्वितीय वर्ष,, आशय कर्दे बीए तृतीय वर्ष, विनय शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष, यशपाल यादव बीपीईएस तृतीय वर्ष, उज्जवल गोयल बीपीईएस प्रथम वर्ष मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।

खिलाड़ियों को प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं।

Must Read

spot_img