Homeमध्यप्रदेश खेलआल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (महिला वर्ग) टूर्नामेंट में आरएनटीयू की सशक्त शुरुआत ; पहले लीग मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी से 1–1 से ड्रॉ

भोपाल। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (महिला वर्ग) टूर्नामेंट 2025–26 में सहभागिता हेतु रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की महिला हॉकी टीम केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर (उड़ीसा) पहुंच चुकी है। आज खेले गए पहले लीग मुकाबले में आरएनटीयू की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पंजाब के विरुद्ध रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 1–1 की बराबरी पर समाप्त किया।

आरएनटीयू की ओर से दीक्षा भार्गव ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मुकाबला ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को 1–1 अंक प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट में आरएनटीयू का अगला लीग मुकाबला दिनांक 29 जनवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे भरथियार यूनिवर्सिटी, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) के विरुद्ध खेला जाएगा।

टीम कोच आकांक्षा परमार एवं मैनेजर सतीश अहिरवार के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम खिताबी दावेदारी के उद्देश्य से सशक्त प्रदर्शन कर रही है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।

महिला टीम में कप्तान योगिता वर्मा (बीपीईएस तृतीय वर्ष), उपकप्तान अश्रिता ठाकुर (बीपीएड द्वितीय वर्ष), गोलकीपर अंकिता कुशवाहा (एमपीईएस द्वितीय वर्ष), गोलकीपर प्रतिमा सरोज (बीए प्रथम वर्ष), निशी यादव (बीपीईएस तृतीय वर्ष), दीक्षा भार्गव (बीपीईएस द्वितीय वर्ष), खुशी कटारिया (बीपीएड प्रथम वर्ष), पलक गुप्ता (बीपीईएस द्वितीय वर्ष), लवदीप कौर गिल (एमकाॅम द्वितीय वर्ष), भूमिक्क्षा साहू (बीपीईएस तृतीय वर्ष), सोनिया कुमरे (बीपीएड प्रथम वर्ष), साक्षी जैन (बीपीएड प्रथम वर्ष), करमनप्रीत कौर (बीपीएड प्रथम वर्ष), हुडा खान (बीपीईएस द्वितीय वर्ष), उषा कुमारी (बीपीएड द्वितीय वर्ष), आयुषी पटेल (बीए तृतीय वर्ष), सोनम राणा (बीकॉम तृतीय वर्ष), मुनमुनि दास (बीपीईएस तृतीय वर्ष) और स्टैंडबाई में शिखा (बीपीएड द्वितीय वर्ष), रूपाली सोलंकी (बीकॉम तृतीय वर्ष), नेहा (बीपीईएस द्वितीय वर्ष), दिशा बघेल (बीए तृतीय वर्ष) अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने को तैयार हैं।

टीम की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता एवं शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नितिन वत्स, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी, सीएफएओ डॉ. विनीत शुक्ला तथा रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Must Read

spot_img