एलएनसीटी में आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में भोपाल नोडल बना विजेता

एलएनसीटी कोलार कैंपस में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के तत्वावधान में लक्ष्मीनारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में भोपाल नोडल, इंदौर नोडल, जबलपुर नोडल, उज्जैन नोडल एवं सागर नोडल से आए 80 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
पुरुष वर्ग में भोपाल नोडल ने 44 अंकों के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जबलपुर नोडल ने 20 अंकों के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में भोपाल नोडल ने 38 अंकों के साथ ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जबलपुर नोडल ने 16 अंकों के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग परिणाम (Weight Category):
अंडर-46 किग्रा में पाखी रावत (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं पूर्वी बांगड़ (इंदौर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-49 किग्रा में राही पाठक (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं प्रिया चौधरी (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-53 किग्रा में पवनी सिनरकर (इंदौर नोडल) ने स्वर्ण एवं खुशी कुमारी (भोपाल नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-57 किग्रा में सारिका सिंह गौतम (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं वर्षा पवार (इंदौर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-62 किग्रा में गरिमा नरवरे (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं कहकशां अंसारी (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-67 किग्रा में प्रिया बघेलवाल (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं निशिता दुबे (इंदौर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-73 किग्रा में किरण ठाकुर (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं पलक चक्रवर्ती (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
73 किग्रा से अधिक वर्ग में नेहाल मिश्रा (इंदौर नोडल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
महिला पूमसे (व्यक्तिगत) में राही पाठक (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि टीम स्पर्धा में भोपाल नोडल ने स्वर्ण एवं जबलपुर नोडल ने रजत पदक अर्जित किया।
पुरुष वर्ग परिणाम (Weight Category):
अंडर-54 किग्रा में चेतन पटेल (सागर नोडल) ने स्वर्ण एवं वैभव शर्मा (भोपाल नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-58 किग्रा में कृष्ण शास्त्री (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं कौशल (इंदौर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-63 किग्रा में मोहम्मद सिराज (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं भुवंश सिंह ठाकुर (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-68 किग्रा में सत्यम द्विवेदी (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं सिद्धार्थ तिवारी (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-74 किग्रा में क्षितिज सिंह (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं अर्श खान (सागर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-80 किग्रा में दीपक कुर्मी (सागर नोडल) ने स्वर्ण एवं अंशु सिंह (भोपाल नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-87 किग्रा में आदित्य ठाकुर (सागर नोडल) ने स्वर्ण एवं प्रिंस कुमार (भोपाल नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
87 किग्रा से अधिक वर्ग में आकाश सुनमोरिया (भोपाल नोडल) ने स्वर्ण एवं प्रखर सेन (जबलपुर नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया।
पुरुष पूमसे (व्यक्तिगत) में भुवंश सिंह ठाकुर (जबलपुर नोडल) ने स्वर्ण एवं विकास सिलावट (उज्जैन नोडल) ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि टीम स्पर्धा में भोपाल नोडल ने स्वर्ण एवं जबलपुर नोडल ने रजत पदक अर्जित किया।
पूमसे मिक्स पेयर स्पर्धा में भोपाल नोडल ने स्वर्ण एवं जबलपुर नोडल ने रजत पदक अर्जित किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. के.टी. चतुर्वेदी (डीएसडब्ल्यू, आरजीपीवी भोपाल), डॉ. विवेक श्रीवास्तव (प्राचार्य, एलएन पैरामेडिकल) एवं पंकज जैन (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी) ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेफरी एवं विभिन्न नोडल से आए खेल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।


