8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप

पुरुष एकल 60 वर्ग में लक्ष्मीनारायण नंदिराजू ने राजू राठौर को 21-18, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. 35 वर्ष वर्ग में पुष्पेंद्र, प्रतीक, संदीप नियोगी और हेमंत गीते से सेमीफाइनल में जगह बनाई.
8 वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन भेल खेल प्राधिकरण, ऐबू व भोपाल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ द्वारा, भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा में किया जा रहा है.
60 वर्ष वर्ग में लक्ष्मीनारायण नंदीराजू ने अपने अच्छे कोर्ट कवरेज और सटीक ड्राप की बदौलत राजू राठौर को रोमांचक कश्मकशपूर्ण मुकाबले में 21-18, 21-17 से हराया.
अन्य परिणाम-
पुरुष एकल 35 वर्ग – (क्वार्टर फाइनल) पुष्पेंद्र सिंह (भोपाल) विवि मिथुन सिंह (गुना) 14-21, 21-12, 21-13 प्रतीक गुजराती (इंदौर) विवि मोहित (भोपाल) 21-10, 21-9 संदीप नियोगी (भोपाल) विवि हिमांशु (ग्वालियर) 21-9, 21-13 हेमंत गीते (भोपाल) सत्येंद्र कुमार (भोपाल) 21-10, 21-14
पुरुष एकल 40 वर्ग – (क्वार्टर फाइनल) प्रवीण बरथरे (भोपाल) विवि मनीष कुमार (इंदौर) 21-18, 21-17 अंकित मोहता (इंदौर) विवि आशीष कुमार (नर्मदापुरम) 21-5, 21-15 अभिषेक भिड़े (इंदौर) विवि अमित सक्सेना (इंदौर) 21-18, 21-13 सत्येंद्र होलकर (इंदौर) विवि अशोक कुमार (भोपाल) 21-12, 22-20
पुरुष एकल 45 वर्ग – नितिन लशकरी (इंदौर) विवि पवन वाधवा (भोपाल) 17-21, 21-16, 21-7 सीमान्त श्रीवास्तव (इंदौर) विवि भगवान सिंह (भोपाल) 9-21, 21-18, 21-11 हरिओम राठौर (इंदौर) विवि रुपेश मिश्रा (बालाघाट) 21-18, 21-18
पुरुष एकल 50 वर्ग – सुधीर खरे (ग्वालियर) विवि जीआर गंगाले (भोपाल) 21-9, 21-13 रजनीश मारण (भोपाल) विवि अमित (भोपाल) 21-17, 21-15 सुनील सातव (इंदौर) विवि अंबरीश शर्मा (नरसिंहपुर) 21-6, 21-18 अभिषेक अग्रवाल (इंदौर) विवि बृज मोहन द्विवेदी (भोपाल) 21-17, 21-7
पुरुष एकल 60 वर्ग- थॉमस वर्गीस (भोपाल) विवि नवनीत राठी 21-10, 21-18 राकेश कुमार विवि सुनील देसाई (भोपाल) 13-21, 21-16, 21-12 राजीव शुक्ला विवि धर्मेश यशलहा 21-13, 21-12
पुरुष युगल 35 वर्ग- प्रतीक-सत्येंद्र विवि सौरभ-सत्येंद्र कुमार 21-12, 21-10
पुरुष युगल 40 वर्ग- अंकित मोहता-अमित सक्सेना विवि कमलेश-अशोक 21-13, 21-11 अभिषेक-गौतम विवि रजनीश मारण-अजय 21-3, 21-9
पुरुष युगल 45 वर्ग- विशाल-नितिन विवि पंकज- अमित साहू 21-16, 21-17 राजेश-रुपेश विवि अमित- टीजे सीजू 21-14, 21-14
पुरुष युगल 50 वर्ष – हबीब हुसैन-दिलीप मेहरा विवि दलविंदर-दीप सिंह 21-19, 21-13


