सद्भावना मैराथन 2026 में आदित्य बिरला स्कूल, नागदा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

नागदा। सद्भावना मैराथन 2026 में आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागदा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग में मोनिका सिसोदिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी वर्ग में प्रतिभा गौतम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹500, जबकि माहिरा खान ने पंचम स्थान प्राप्त कर ₹500 का नकद पुरस्कार हासिल किया।
कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में राहुल सिसोदिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें साइकिल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
वहीं कक्षा 9 से 12 बालिका वर्ग में महक सहानी ने शानदार दौड़ लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें साइकिल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसी वर्ग में लक्षिता पराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹1,500 का नकद पुरस्कार जीता, जबकि मानवी राणावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹500 का पुरस्कार हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।


