Homeअन्य खेल+बसंत कुमार सोनी, शिकारी-जायसवाल नेशनल चैंपियन बने

बसंत कुमार सोनी, शिकारी-जायसवाल नेशनल चैंपियन बने

बसंत कुमार सोनी, शिकारी-जायसवाल नेशनल चैंपियन बने

गोवा में खेली जा रही 48 वीं योनेक्स सनराइज मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भोपाल के शटलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. पुरुष एकल 65 वर्ग में बसंत कुमार सोनी और पुरुष युगल 75 वर्ग में बीके शिकारी और वायके जायसवाल ने नेशनल चैंपियन बनने का गौरव अर्जित किया. स्टार शटलर पूनम तत्ववादी महिला एकल 55 वर्ग में रजत व कांस्य जीता.

पुरुष एकल 65 वर्ग में गैर वरीय बसंत कुमार सोनी ने शीर्ष वरीयता धारी एमके वोहरा को कड़े मुकाबले में 21-13, 19-21, 21-14 से हारकर ख़िताब जीता. इसी वर्ग में बसंत सोनी-दीपक श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता. उल्लेखनीय है कि बसंत सोनी वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं.

पुरुष युगल 75 वर्ग में पहली वरीयता वाले बीके शिकारी-वायके जायसवाल की जोड़ी ने अवतार सिंह-सुशील कुमार को कांटे के मुकाबले में 22-20, 21-17 से परास्त किया. वर्ल्ड मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में 3 कांस्य जीतने वाली पूनम तत्ववादी महिला एकल 55 वर्ग में उपविजेता रही. युगल में संगीता राजगोपालन के साथ उन्होंने कांसे का पदक जीता.

Must Read

spot_img