Homeमध्यप्रदेश खेलरायन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेधावी खिलाड़ी...

रायन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेधावी खिलाड़ी हुए सम्मानित

रायन इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेधावी खिलाड़ी हुए सम्मानित

भोपाल। रायन इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट मिस जस्सी गुर्जर उपस्थित रहीं। वे दो बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों में अनुशासन, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक एवं खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिताओं के सुव्यवस्थित आयोजन और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में खेल विभाग ने सक्रिय योगदान दिया।

समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सारिका चौरसिया ने मुख्य अतिथि एडवोकेट मिस जस्सी गुर्जर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया।

PLEASE SUPPORT TO SPORTS EDGE BY ANY SMALL TOCKEN OF AMOUNT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img