सेंट जेवियर में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन ; “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली

भोपाल। सेंट जेवियर विद्यालय परिसर में 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, खेल भावना और राष्ट्र में खेलों के विकास की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंड फादर लियो बाबू, सिस्टर लीना, सिस्टर शाइनी एवं सिस्टर दिशा तथा खेल शिक्षक सचिन, सुभाष, शाहीन, राजन एवं राजेंद्र ने हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स मिनिस्टर परिनीता जोशी ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से जीवन को सशक्त बनाने तथा फिट इंडिया के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य रेवरेंड फादर लियो बाबू ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम है और प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर आनंद ठाकुर ने सभी अतिथियों, सिस्टर्स, खेल शिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद “खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” के संदेश के साथ विशाल साइकिल रैली निकाली गई। लगभग 200 विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। रैली सेंट जेवियर परिसर से प्रारंभ होकर बीएचएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पहुंची। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से समाज को खेलों के प्रति जागरूक रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट रहने का संदेश दिया।
PLEASE SUPPORT TO SPORTS EDGE BY ANY SMALL TOCKEN OF AMOUNT



