Homeमध्यप्रदेश खेलचंचल शेखर बने मध्यप्रदेश के नए खेल संचालक

चंचल शेखर बने मध्यप्रदेश के नए खेल संचालक

चंचल शेखर बने मध्यप्रदेश के नए खेल संचालक

1995 बैच के IPS अधिकारी को मिली खेल एवं युवक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने शनिवार को वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक नियुक्त किया है। शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

चंचल शेखर इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर कार्यरत थे तथा उनके पास राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब उन्हें आगामी आदेश तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता और साइबर की जिम्मेदारी

फेरबदल के तहत 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस ले ली गई हैं।

खेल जगत में नई उम्मीद

चंचल शेखर के नए खेल संचालक बनने से प्रदेश के खेल जगत में नई उम्मीद जगी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img